अन्य
पंचकुला में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास
jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:45 AM IST

x
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-22 में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एक विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य योजनाओं की शुरुआत की और विभिन्न घोषणाएं कीं।
उल्लेखनीय है कि 13.75 एकड़ में 150 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूरा होगा। वहीं, विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे हरियाणा के युवाओं को काफी लाभ होगा और गांव-गांव से नई-नई प्रतिभा सामने आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे।
सीएम सैनी ने युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना और आईटी सक्षम युवा योजना का शुभारंभ किया। आईटी सक्षम योजना के माध्यम से युवाओं को अत्याधुनिक आईटी कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के पहले चरण में पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सक्षम युवा योजना के तहत मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते को अलग-अलग वर्गों में 1,200 रुपये से 3,500 रुपये तक बढ़ा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कौशल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार ने मेधावी योजना को भी लागू किया है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने बच्चों को एक लाख 11 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने हरियाणा में पहली बार योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और सशक्त हरियाणा के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित की है।"
नमो ड्रोन दीदी योजना को भी आज हरियाणा में विधिवत रूप से लागू किया है।
इसके अलावा 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए नायब सैनी ने "हर घर-हर गृहिणी पोर्टल" का शुभारंभ किया। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को पंजीकरण कराने के लिए https://epds.haryanafood.gov पर जाना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





