अन्य

पूर्व पीएम ने देश को आर्थिक संकट से निकाला बाहर : तारिक अनवर

jantaserishta.com
29 Dec 2024 8:45 AM IST
पूर्व पीएम ने देश को आर्थिक संकट से निकाला बाहर : तारिक अनवर
x
नई दिल्ली: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। कांग्रेस के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इसे अपमान बताया है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका अपमान किया गया है। इस पूरे मामले पर जब कांग्रेस सांसद तारिक अनवर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सही बोल रहे हैं।
भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राजनीति करने के आरोप पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पूर्व पीएम का बहुत योगदान है। वह सिख समुदाय से आते हैं, यह भी देखने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी ने पहला सिख प्रधानमंत्री देश को दिया था। पूर्व पीएम ने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला। भारत तेजी से प्रगति के पथ पर है और इसका क्रेडिट किसी को जाना चाहिए तो वह पूर्व पीएम मनमोहन स‍िंंह को जाना चाहिए।
दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर एलजी ने मुख्य सचिव को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाने का निर्देश दिए हैं, साथ ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के आरोपों की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। जब इस पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अच्छी बात है। चुनाव में बिना किसी आधार के वादों की घोषणा कर देना ठीक बात नहीं है। अगर दिल्ली सरकार महिलाओं को यह सम्मान राशि देना चाहती थी, तो पहले इस योजना की अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहिए था।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित पर केजरीवाल के आरोप पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल ऐसा नहीं है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और 15 साल तक शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली में सभी विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुए। आज हम दिल्ली का जो परिवर्तन और खाका देख रहे हैं, वह उन्हीं की देन थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story