अन्य

महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के आरोप को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया तथ्यहीन

jantaserishta.com
23 April 2025 8:38 AM IST
महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के आरोप को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया तथ्यहीन
x
भोपाल: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल के आरोपों को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने तथ्यहीन बताया है।
मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि विदेश की धरती पर जाकर राहुल गांधी चुनाव आयोग के बारे में क्या कह रहे हैं, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। क्योंकि, राजनीति में हर नेता दूसरे पर हस्तक्षेप करता है। लेकिन, जहां तक बात है कि उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की संख्या को लेकर आरोप लगाया तो वह तथ्यहीन है। क्योंकि, इसे चुनाव आयोग भी कई बार नकार चुका है। उन्होंने कहा कि वो शाम 5 बजे का आंकड़ा देकर कहते हैं कि कई लाख वोट कैसे बढ़े। मैं बताना चाहता हूं कि शाम छह बजे तक पोलिंग होती है और एक घंटे में इतने बड़े प्रदेश में वोटों की संख्या बढ़ना लाजमी है। मुझे महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कहीं भी गलत नहीं लगता है।
बता दें कि राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि चुनाव की निष्पक्षता के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया था। उन्होंने मतदान के आखिरी दो घंटों में 65 लाख वोट डाले जाने के चुनाव आयोग के “तर्क” पर सवाल उठाया और इसे “असंभव” बताया था।
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि कई बार पहले भी बहस हो चुकी है। पिछले 10 साल से यह चल रहा है। एक देश, एक चुनाव देश में संभव है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है इसका लॉजिस्टिक तैयार करना। अगर एक देश एक चुनाव होता है तो 2034 में इसे अमल में लाया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर राष्ट्रपति शासन लगाए की मांग पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थितियां बिलकुल अलग है। मैंने पश्चिम बंगाल में चुनाव भी करवाया है। राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह पूरा मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story