अन्य

भारत में बीते 10 वर्षों में हुआ 667 अरब डॉलर का विदेशी निवेश

jantaserishta.com
27 Sept 2024 12:28 PM IST
भारत में बीते 10 वर्षों में हुआ 667 अरब डॉलर का विदेशी निवेश
x
नई दिल्ली: भारत में 2014-2024 के बीच कुल 667.4 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। इससे पहले के दशक (2004-2014) के मुकाबले एफडीआई में 119 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।
यह निवेश देश के सभी राज्यों और 57 सेक्टर में आया है। इसने विभिन्न इंडस्ट्री के विकास में अहम भूमिका निभाई है। बीते कुछ वर्षों में सरकार की ओर से एफडीआई को देश में आकर्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मौजूद समय में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेक्टर को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर ऑटोमेटिक रूट से 100 प्रतिशत एफडीआई के लिए खुले हैं।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2014-2024 के बीच संचयी रूप से 165 अरब डॉलर का एफडीआई आया है। इसमें 2004-2014 के आंकड़े 97.7 अरब डॉलर के मुकाबले 69 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। भारत में लगातार विदेशी निवेश बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 23 में 71 अरब डॉलर और वित्त वर्ष 24 में 70 अरब डॉलर का विदेशी निवेश भारत आया था।
इससे पहले उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप भाटिया ने कहा था कि सरकार अधिक श्रम और स्किल की मांग वाली इंडस्ट्री को प्राथमिकता दे रही है, जिससे एफडीआई आने वाले वर्षों में 100 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सके।
भाटिया ने आगे कहा कि अनुपालन को कम करने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत की जा रही है। डीपीआईआईटी की ओर से 100 ऐसे अनुपालन के मुद्दों को पहचाना गया है जिसे समाप्त करने का आवश्यकता है। इससे प्रोसेस पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
आगे कहा कि सरकार लगातार व्यापार को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब तक 42,000 से ज्यादा अनुपालन की आवश्यकताओं को खत्म किया जा चुका है, जिससे इंडस्ट्री को काफी फायदा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story