अन्य

पहली बार आसमान पर दिखा ऐसा नजारा

Nilmani Pal
24 Feb 2023 9:11 AM IST
पहली बार आसमान पर दिखा ऐसा नजारा
x

रायपुर। कल आकाश में सुंदर व दुर्लभ खगोलीय दृश्‍य दिखाई दिया। 8 बजे बाद गुरु और शुक्र ग्रह एक सीध में स्‍पष्‍ट नज़र आए। जैसे ही लोगों को यह सूचना मिली, लोग अपनी छतों पर, मैदानों में जाकर इसे देखने लगे। खगोल शास्‍त्र की भाषा में इसे कंजक्‍शन कहा जाता है। इसके अनुसार आज गुरु ग्रह सीध में ऊपर और शुक्र नीचे की तरफ दिखाई दिए। अंतरिक्ष के सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र, सूर्यास्त के ठीक बाद पश्चिमी आकाश में एक साथ नज़र आए। आकाश के उस हिस्से में इस समय कोई अन्य तारे दिखाई नहीं दिए।

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति भी आसमान में अलग छाप छोड़ता प्रतीत होगा। अगस्त में शनि पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। तीन जुलाई की रात को सुपरमून धरती पर चांदनी बिखेरेगा। सूर्य की चकाचौंध रोशनी से कम नजर आने वाले बुध को भी इस साल निहारने के कई मौके होंगे। दिसंबर में जेमिनीड उल्कावृष्टि होगी।

इस खगोलीय दृश्‍य को जनता से रिश्ता के राजनीतिक संपादक वरिष्ठ पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने अपने मोबाइल में कैद किया। (स्थान - प्रेस क्लब रायपुर)


Next Story