अन्य
सत्ता के लिए इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल की आग में झोंका : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
jantaserishta.com
13 July 2024 8:18 AM IST

x
रायपुर: केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल की आग में झोंका था।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि वास्तव में 25 जून, 1975 इस देश का वह काला दिवस है, जब सत्ता के खातिर, कुर्सी के लिए कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल के आग में झोंक दिया था।
उस समय जिस प्रकार लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया, पूरे देश को कारागार बनाया गया, मीडिया के लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार और उनकी स्वतंत्रता को समाप्त किया गया, लोगों को पकड़कर उनके साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। निश्चित रूप से इस दिन संविधान की हत्या की गई थी और भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है, वह सही और स्वागत योग्य है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





