अन्य

ब्राजील में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 180 हुई

jantaserishta.com
4 July 2024 12:22 PM IST
ब्राजील में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 180 हुई
x
साओ पाउलो: दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में कई हफ्ते से बाढ़ का कहर जारी है। यहां पर बाढ़ से कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियो ग्रांडे डो सुल में 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश शुरू हुई और कई दिनों तक जारी रही। इसके कारण पूरे राज्य के शहर जलमग्न हो गए। जून के मध्य में बाढ़ कम होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ।
एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि खराब मौसम के कारण राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे समेत 478 शहरों के लगभग 2,398,255 निवासी प्रभावित हुए हैं। साथ ही 450,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सामाजिक संचार सचिव पाउलो पिमेन्टा के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने रियो ग्रांडे डो सुल के पुनर्निर्माण के लिए 85.7 बिलियन रियल (लगभग 15.4 बिलियन डॉलर) आवंटित किए हैं। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित कृषि प्रधान राज्य रियो ग्रांडे डो सुल को इस आपदा से रिकॉर्ड आर्थिक नुकसान हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story