
x
असादाबाद: पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह अचानक आई बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय प्रबंधक एहसानुल्लाह एहसान के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताय कि असदाबाद शहर, प्रांतीय राजधानी और प्रांत के कुछ अन्य जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई।
एहसान ने कहा, "असदाबाद शहर में बाढ़ के कारण दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की जान चली गई और प्रांत के असमार जिले में एक अन्य महिला की मौत हो गई।" एहसान ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने प्रांत के बाहरी इलाकों में दर्जनों घरों, सड़कें, पुल, पुलिया, नहरें, बांध और कृषि भूमि को बहा दिया। अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने दो दिन पहले अफ़गानिस्तान के 34 प्रांतों में से 22 में भारी बारिश, बिजली, तूफान और बाढ़ की भविष्यवाणी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





