अन्य
महिलाओं को झांसा देकर लूटपाट करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Aug 2024 8:52 AM IST

x
नोएडा: नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं को बहला-फुसलाकर झांसे में लेकर उनसे आभूषण लूटने वाले पांच टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार और लाखों के आभूषण बरामद किए हैं।
सभी भगवान की फोटो दिखाकर ठगी करते थे। पुलिस ने विजय कुमार, मिथुन, निराज खान, अरबाज और माहिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को इन लोगों ने लोटस जिंग सोसायटी के पास एक महिला से बहला-फुसलाकर उसके गहने ले लिए थे। उसी दिन सनवर्ड अरिस्टा सोसायटी सेक्टर-168 के पास भी इन्होंने एक महिला को बहला-फुसलाकर लूट लिया था।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में घूम-घूमकर राह चलती अकेली महिला को देखकर उन्हें रोक लेते थे। भगवान की फोटो दिखाकर झांसा देते थे। शातिर अपने साथ रबड़ का सांप रखते थे और उसे भी बीच में निकालकर चमत्कार से लाया हुआ सांप बताते थे।
इसी गैंग के दूसरे सदस्य खुद को पीड़ित बताकर अपने समाधान के लिए भगवान को धन्यवाद देते थे। जिसे देखकर महिलाओं को इन पर भरोसा हो जाता था। इसके बाद यह महिलाओं को कहते थे कि जो गहने उन्होंने पहन रखे हैं, वही उनके समस्या का कारण है और महिलाओं से वह गहने लेकर फरार हो जाते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





