अन्य

तुर्की के इजमिर में घर में आग लगने से पांच बच्चों की मौत

jantaserishta.com
13 Nov 2024 8:07 AM IST
तुर्की के इजमिर में घर में आग लगने से पांच बच्चों की मौत
x
इस्तांबुल: तुर्की के पश्चिमी बंदरगाह शहर इजमिर में एक घर में आग लगने से पांच भाई-बहनों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सोमवार देर शाम सेल्कुक जिले में उस समय घटी, जब बच्चों की मां परिवार की मदद के लिए कबाड़ इकट्ठा करने घर से बाहर गई थी। महिला ने घर का दरवाजा बंद कर दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, आग इलेक्ट्रिक स्टोव के पलट जाने के कारण लगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक से पांच साल की उम्र के पांच भाई-बहनों के शव एक ही कमरे में पाए गए। सेल्कुक की मेयर फिलिज़ सेरिटोग्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि जिला गवर्नर और अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story