
x
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले उसने मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया था।
वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल भरे माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में विकास दर 8.2 प्रतिशत रही है।
फिच की ओर से जारी अनुमान में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 में क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 6.2 प्रतिशत रह सकती है।
महंगाई पर रेटिंग एजेंसी का कहना है कि इस वर्ष के आखिर में खुदरा महंगाई दर 4.5 प्रतिशत पर आ सकती है। वहीं, 2025 और 2026 में इसके 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
हाल ही में वर्ल्ड बैंक की ओर से भी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है। उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी विकास दर का अनुमान 6.8 प्रतिशत निर्धारित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





