अन्य

17 महीने बाद आजादी की सुबह की पहली चाय: मनीष सिसोदिया

jantaserishta.com
10 Aug 2024 9:21 AM IST
17 महीने बाद आजादी की सुबह की पहली चाय: मनीष सिसोदिया
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 17 महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से रिहा होने के बाद सिसोदिया ने शनिवार सुबह एक तस्वीर शेयर की। वह अपनी पत्नी के साथ चाय पीते हुए नजर आए।
मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद। वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है।” इससे पहले शुक्रवार (9 अगस्त) को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो तिहाड़ से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इस दौरान मनीष सिसोदिया से मिलकर सुनीता केजरीवाल भावुक हो उठीं। मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के माता-पिता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात की और उनके बीच काफी देर तक अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंचे और अपनी पत्नी व सास से मिलकर भावुक हो गए। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, सांसद डॉ. संदीप पाठक, मंत्री आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, आदिल खां समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने से शराब नीति घोटालेे के आरोप में जेल में बंद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story