अन्य

अमेरिका में मिशिगन के वाटर पार्क में फायरिंग, नौ लोग घायल

jantaserishta.com
16 Jun 2024 11:51 AM IST
अमेरिका में मिशिगन के वाटर पार्क में फायरिंग, नौ लोग घायल
x
शिकागो: अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रॉयट के उत्तरी उपनगर रोचेस्टर हिल्स के एक वाटर पार्क में फायरिंग की घटना हुई है। गोली लगने से कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। ऑकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बाउचार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। अचानक एक बंदूकधारी वाहन से उतरा और उसने हैंडगन से 28 राउंड गोली चलाई।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बाउचार्ड ने कहा कि नौ या शायद 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। बाउचार्ड ने आगे बताया कि संदिग्ध को पार्क से आधा मील दूर एक घर में घेरा लिया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक 9-एमएम हैंडगन और तीन मैगजीन बरामद की।
पुलिस ने शनिवार शाम को एक आपातकालीन अलर्ट जारी किया जिसमें रोचेस्टर हिल्स के निवासियों को एक एक्टिव शूटर के बारे में चेतावनी दी गई। लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने और आश्रय लेने का आग्रह किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story