अन्य
सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
4 Feb 2025 8:29 AM IST

x
मानसा: पंजाब के मानसा जिले में रविवार देर रात को दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बदमाशों के आने और जाने की घटना पास के एक पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को उनकी पहचान में मदद मिल सकती है।
रात और कोहरे की वजह से हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए, लेकिन पुलिस को परगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
परगट सिंह को इंग्लैंड से एक फोन कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह चाहे गनमैन रख लें या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा लें, लेकिन अगला नंबर उसका ही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर दी गई है।
परगट सिंह सिद्धू मूसेवाला वाला का काफी करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी आ चुका है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन टीमों द्वारा जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल जा रहा है।
वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार के करीबी कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि परगट सिंह को पहले भी धमकी मिल चुकी है। इसकी जानकारी मानसा पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी, और अब उनके घर पर फायरिंग मानसा पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।
मानसा पुलिस ने कहा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले उनके पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ऐसी धमकियों से निपटने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





