अन्य
नोएडा के नॉर्थ आई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
jantaserishta.com
22 Aug 2024 11:43 AM IST

x
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित नॉर्थ आई के निर्माणाधीन आवासीय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने रिसेप्शन एरिया में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। दरअसल यह बिल्डिंग 65 माले की बन रही है। आग इसके रिसेप्शन एरिया में लगी। सुबह के वक्त ऑफिस खोलते ही अंदर भरे धुएं को देखकर सभी घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। गनीमत रही कि जिस वक्त यह आग लगी, उस वक्त इस बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई गई है।
वहां मौजूद गार्ड ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना और दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-74 में नॉर्थ आई इमारत है। ये बिल्डिंग 65 फ्लोर की बन रही है। इसके ग्राउंड से 7 फ्लोर तक रेजिडेंशियल है, जिसमें लोग रह रहे हैं। आग की जानकारी आज सुबह 9.25 पर मिली। बताया गया कि जैसे ही आफिस खोला गया अंदर धुआं भरा था। जानकारी मिलते ही मौके पर 5 गाड़ियां भेजी गई। दमकल कर्मी फायर शूट पहनकर अंदर गए और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान धुंआ बाहर भी निकाला गया।
उन्होंने कहा, आग में किसी के फंसने की कोई जानकारी नहीं है। जिस जगह आग लगी, वो एरिया ग्राउंड फ्लोर का रिसेप्शन एरिया था। सुबह के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही आग ऊपर की और फैली नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





