अन्य

गाजियाबाद में हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, जनहानि नहीं

jantaserishta.com
22 Jun 2024 6:06 PM IST
गाजियाबाद में हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, जनहानि नहीं
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी के आठवें फ्लोर के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है।
आसपास के और फ्लैटों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि फ्लैट में गैस रिसाव के कारण आग लगी थी। आग काफी ज्यादा भीषण थी और दूसरे फ्लैट तक पहुंच सकती थी। लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को अन्य फ्लैटों तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया।
दमकल विभाग के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में सेक्टर-18 वसुन्धरा में स्थित गार्डेनिया ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-803 में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। आग इमारत की आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी थी। दमकलकर्मियों ने जल्द ही ग्राउंड फ्लोर से आठवीं मंजिल तक होज लाईन फैलाकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, इसके चलते ये आग पूरे फ्लैट में फैल गई। गनीमत रही की सिलेंडर में धमाका नहीं हुआ। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। टीम ने आस-पास के घरों को सुरक्षित बचा लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गई। घरेलू सामान जल गया, लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story