अन्य

उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली पर एफआईआर

jantaserishta.com
2 March 2025 8:29 AM IST
उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली पर एफआईआर
x
गाजीपुर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।
गाजीपुर सैदपुर पुलिस के मुताबिक, शौकत अली ने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में विवादास्पद बयान दिया था। इस कारण उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर गाजीपुर के सैदपुर थाने में एक एफआईआर पंजीकृत हुई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उसी का संज्ञान लेते हुए एफआईआर पंजीकृत हुई है।
पुलिस ने बताया कि शौकत अली पर बीएनएस की धारा 299 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भितरी में आए थे और जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'कठमुल्ला' वाले बयान पर टिप्पणी की थी।
बीते दिनों सीएम योगी ने विधानसभा में भाषा पर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम पर हमला बोलते हुए ‘कठमुल्ला’ शब्द का प्रयोग किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story