अन्य

वित्तीय धोखाधड़ी मामला : श्रेयस तलपड़े की टीम ने जारी किया बयान, बताया निराधार

jantaserishta.com
29 March 2025 8:40 AM IST
वित्तीय धोखाधड़ी मामला : श्रेयस तलपड़े की टीम ने जारी किया बयान, बताया निराधार
x
मुंबई: अभिनेता श्रेयस तलपड़े की टीम ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में नाम आने के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। इन खबरों को खारिज करते हुए बयान में कहा गया है कि अभिनेता के धोखाधड़ी में शामिल होने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार है।
अभिनेता की टीम ने बयान में कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में किसी व्यक्ति की कड़ी मेहनत से अर्जित प्रतिष्ठा निराधार अफवाहों के कारण अनुचित रूप से धूमिल हो रही है। श्रेयस तलपड़े के धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाने वाली हालिया खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। तलपड़े अन्य हस्तियों की तरह, अक्सर विभिन्न कॉर्पोरेट और वार्षिक कार्यक्रमों में आमंत्रित किए जाते हैं, जिनमें वह भाग लेते हैं।"
टीम ने कहा कि अभिनेता का किसी भी धोखाधड़ी या गैरकानूनी काम से कोई संबंध नहीं है, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है या प्रसारित किया जा रहा है। हम सभी से गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने का आग्रह करते हैं और अनुरोध करते हैं कि तलपड़े का नाम इन निराधार अफवाहों से दूर रखा जाए। तलपड़े कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं जो ईमानदारी से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इससे पहले, गुरुवार को खबर आई थी कि श्रेयस तलपड़े समेत 14 अन्य लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक नया धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर चिटफंड घोटाला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दशक से अधिक समय से चल रहा था।
मीडिया में यह खबर आई थी कि लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नामक एक कंपनी ने निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके ग्रामीणों को ठगा है। कंपनी के एजेंटों ने स्थानीय लोगों से बड़ी रकम एकत्र की है। उन्होंने लालच दिया कि उनका निवेश कुछ ही समय में दोगुना हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story