अन्य
काशी के घाटों पर इवेंट के लिए देनी होगी फीस, नगर निगम ने जारी किए नए नियम
jantaserishta.com
28 March 2025 8:32 AM IST

x
वाराणसी: वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर अब किसी भी प्रकार के कार्यक्रम को करने के लिए शुल्क देना अनिवार्य होगा। वाराणसी नगर निगम ने इस संबंध में नई व्यवस्था लागू करते हुए शुल्क की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, इवेंट करने के लिए अब 15 दिन पहले ही अनुमति लेनी होगी।
नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अब तक काशी के घाटों पर किसी भी सांस्कृतिक, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम के लिए नगर निगम को केवल सूचना देनी होती थी, लेकिन अब इसके लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। नगर निगम के अनुसार, किसी भी संस्था या व्यक्ति को घाटों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 880 रुपए प्रति वर्ग मीटर शुल्क देना होगा।
नगर निगम ने प्रक्रिया को डिजिटल करते हुए स्मार्ट काशी मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन करने का नियम बनाया है। इच्छुक आयोजकों को कार्यक्रम से 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद ही आयोजन की अनुमति मिलेगी।
नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव के अनुसार, घाटों पर लगातार बढ़ते आयोजनों के कारण गंदगी, तोड़फोड़ और रखरखाव की समस्याएं बढ़ रही थीं। घाटों के बेहतर रखरखाव और सुव्यवस्थित संचालन के लिए यह नियम लागू किया गया है।
नगर निगम ने गंगा उपविधि तैयार की है, जिसके तहत गंगा घाटों के क्षेत्र को संरक्षित करने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए यह शुल्क प्रणाली लागू की गई है। अब काशी के घाटों पर कोई भी कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित नहीं किया जा सकेगा और आयोजकों को नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन करके ही अनुमति प्राप्त करनी होगी।
नगर निगम अधिकारी ने बताया कि घाटों को साफ रखने के लिए नगर निगम हमेशा तत्पर रहता है। जब कोई इवेंट होता है तो उसके बाद घाटों पर कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है, जिसे नगर निगम तुरंत हटाता है, ताकि घाटों की खूबसूरती बनी रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





