अन्य

धमकी से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी, युवक पर धर्म परिवर्तन और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

jantaserishta.com
5 Aug 2024 8:37 AM IST
धमकी से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी, युवक पर धर्म परिवर्तन और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
x
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विशेष समुदाय के युवक से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला मैनपुरी के कुरावली इलाके का है, जहां वासिफ अंसारी नाम का युवक बीएससी की छात्रा पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। शादी से इनकार करने पर आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था।
मृतका के पिता आमोद गुप्ता ने कहा कि वासिफ अंसारी लगातार मेरी बेटी को परेशान करता था। उसने फोन पर मेरी बेटी को धमकी देकर कहा था कि मैं तुमको अपने साथ ले जाऊंगा। तुम धर्म परिवर्तन कर लो। अगर तुम मेरे साथ नहीं जाओगी तो मैं तुम्हारे ऊपर तेजाब डाल दूंगा। मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी ने मेरे बेटे को भी मारने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसे वायरल करने की धमकी देता था। मेरी बेटी ने अपनी मां को यह सब बताया था, लेकिन उसी रात 29 जुलाई को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और बेटी को अपनी जान न गंवानी पड़े।
वहीं, युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बेटी ने मुझे युवक के बारे में बताया था। वो मेरी बेटी को बहुत परेशान करता था। मैंने उसके घर पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन युवक ने परेशान करना नहीं छोड़ा, जिसके चलते मेरी बेटी ने आत्महत्या कर लिया।
इस मामले पर एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story