अन्य

'पिताजी पांच साल और सरकार चलाने में सक्षम', राजनीति में एंट्री पर निशांत कुमार की चुप्पी

jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:41 AM IST
पिताजी पांच साल और सरकार चलाने में सक्षम, राजनीति में एंट्री पर निशांत कुमार की चुप्पी
x
पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा जोर पकड़ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री लेंगे। कहा जा रहा है कि निशांत होली के बाद आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता लेंगे और साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि, निशांत कुमार राजनीति में एंट्री को लेकर पूछे जा रहे सवालों से बचते दिख रहे हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस ने जब निशांत कुमार से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया, तो वह कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते दिखे।
विधानसभा चुनावों को लेकर निशांत कुमार ने कहा, "पिताजी में पांच साल और सरकार चलाने की क्षमता है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।"
विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार की तबीयत पर हो रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उनमें क्षमता है कि वह बिहार के लोगों के लिए और पांच साल काम कर सकें। निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के लिए काम किया है और वह आगे भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने बिहार के लोगों से आगामी विधानसभा में उन्हें जिताने और राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।
निशांत कुमार ने 25 फरवरी को मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के युवाओं और हर उम्र के लोगों से नीतीश कुमार के लिए वोट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, "पिताजी ने विकास किया है। पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दी, तब भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा। इस बार सीट बढ़ाएं ताकि आगे भी पिताजी विकास जारी रखें।"
उन्होंने जदयू के कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा, "जाइए और पिताजी ने जो विकास का काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाइए। जनता को जानकारी होनी चाहिए, उसमें कमी नहीं होनी चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story