अन्य

फारूक अब्दुल्ला ने किया सेना की कुर्बानी का अपमान: भाजपा नेता आरएस पठानिया

jantaserishta.com
12 Aug 2024 8:16 AM IST
फारूक अब्दुल्ला ने किया सेना की कुर्बानी का अपमान: भाजपा नेता आरएस पठानिया
x
जम्मू: भारतीय जनता पार्टी के नेता आरएस पठानिया ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयान से सेना की कुर्बानी का अपमान किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि, भारतीय सेना ने देश की रक्षा व सीमाओं को हमेशा सुरक्षा प्रदान की है, लेकिन फारूक अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान से सेना समेत पूरे देश का अपमान हुआ है।
दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि सैकड़ों की संख्या में ड्रग्स और उग्रवादी कहां से आ रहे हैं। बयान पर बढ़ते बवाल के बाद उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि अगर घुसपैठ हो रही है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि बॉर्डर पर सेना की भारी तैनाती है, इसके बावजूद भारी मात्रा में घुसपैठ हो रही है और ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। ऐसे में सवाल है कि सेना की भारी तैनाती के बावजूद ऐसा कैसे संभव है?हमारी बर्बादी में सब मिले हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story