अन्य

शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान करेंगे दिल्ली कूच, अंबाला एसपी ऑफिस का करेंगे घेराव

jantaserishta.com
16 July 2024 5:35 PM IST
शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान करेंगे दिल्ली कूच, अंबाला एसपी ऑफिस का करेंगे घेराव
x
चंडीगढ़: किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर 17 और 18 जुलाई को किसान हरियाणा के अंबाला एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने आंदोलन में मारे गए युवा किसान शुभकर्ण की मौत की जांच हरियाणा पुलिस के अधिकारी को सौंपने को अन्यायपूर्ण बताया।
डल्लेवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपने पुलिस अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हाईकोर्ट को फिर से जांच के लिए विचार करना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि शंभू बॉर्डर खोलने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। हरियाणा सरकार किसानों का नाम लेकर कानून व्यवस्था खराब होने की झूठी दलील दे रही है।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाना चाहते हैं। किसान शांतिपूर्ण धरना करना चाहते हैं। सभी को मिल कर हरियाणा सरकार पर रास्ता खोलने का दबाव बनाना चाहिए। रास्ता खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने पूरी तैयारी कर रखी है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जींद में 15 सितंबर को हरियाणा के किसान महापंचायत करेंगे। किसानों ने कहा कि दिल्ली कूच करना किसानों की मजबूरी है। खनौरी बॉर्डर पर किसान जमा होना शुरू हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story