अन्य

किसानों को सीएम भगवंत मान से वार्तालाप जारी रखना चाहिए : प्रियंका कक्कड़

jantaserishta.com
8 March 2025 8:45 AM IST
किसानों को सीएम भगवंत मान से वार्तालाप जारी रखना चाहिए : प्रियंका कक्कड़
x
नई दिल्ली: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ 10 मार्च को प्रस्तावित किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर 'आप' प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को मुख्यमंत्री भगवंत मान से वार्ता जारी रखनी चाहिए।
प्रियंका कक्कड़ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि उनकी सभी मांगें ऐसी हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। इसलिए, इस विरोध को नियंत्रित किया जाना चाहिए क्योंकि यह पंजाब की अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। मैं किसानों से कहना चाहती हूं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा आपके बीच में रहते हैं, आप लोगों से बात करते हैं। किसान वार्तालाप जारी रखें, और अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाना चाहिए।"
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि पंजाब के 'आप' विधायकों के घरों के बाहर किसान धरना देंगे। किसान नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 मार्च को खुली बहस की चुनौती दी है। इस बहस में किसान बैठेंगे और साबित करेंगे कि उनकी मांग पंजाब सरकार से संबंधित है। इस बहस में पंजाब सरकार का रुख देखते हुए किसान आगे की रणनीति बनाएंगे।
दिल्ली में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ अगर कार्रवाई होती है तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी। लेकिन, भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि अब तक कितने लोगों को उनके देश भेजा गया। भाजपा को बताना चाहिए कि कार्रवाई होने में इतनी देरी क्यों हो रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। संगम विहार इलाके में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई गई है। यहां पर लोगों ने फिजिकल मोड में आकर अपने कागजात जमा कराए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story