अन्य

किसानों की योजनाएं दिल्ली में हों लागू , आतिशी सरकार कर रही गंदी राजनीति : संदीप दीक्ष‍ित

jantaserishta.com
3 Jan 2025 8:28 AM IST
किसानों की योजनाएं दिल्ली में हों लागू , आतिशी सरकार कर रही गंदी राजनीति : संदीप दीक्ष‍ित
x
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर चिंता जताई। उन्होंने दिल्ली सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्ष‍ित ने आतिशी सरकार पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्‍होंने कहा क‍ि दिल्ली सरकार अगर भारत सरकार की किसानों के लिए लाई गई योजनाओं को लागू नहीं कर रही है तो यह गलत है। भारत सरकार भी लोगों द्वारा चुनी जाती है और उसे राज्यों में अपनी योजनाओं को लागू करने का अधिकार होता है, ठीक वैसे ही जैसे राज्य सरकारों को अपने राज्यों में योजनाएं लागू करने का अधिकार होता है। तो सवाल यह है कि दिल्ली के किसानों की क्या गलती है? अगर बीजेपी या पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई योजनाएं किसानों के लाभ के लिए हैं, तो दिल्ली के किसानों का इन योजनाओं का लाभ उठाने का अधिकार है।"
उन्होंने कहा, " राजनीति के ल‍िए योजनाओं को लागू न करना ठीक नहीं है। सरकार का काम योजनाओं को लागू करना है। आत‍िशी सरकार गंदी राजनीत‍ि कर रही है।"
बांग्लादेशी घुसपैठ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराए जाने पर संदीप दीक्ष‍ित ने कहा, "यह सवाल तो हम पहले भी उठाते रहे हैं कि जब इतने बांग्लादेशी सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहे हैं, तो भारत सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार की है।"
उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी ने यह सवाल उठाया, तो यह ठीक है। दिल्ली और केंद्र सरकार को मिलकर इस मुद्दे की तहकीकात करनी चाहिए। दोनों ही सरकारें इस मसले पर जिम्मेदार हैं। दिल्ली सरकार को अब सड़क, बिजली, पानी, गंदगी, खराब हवा और विकास जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर जो दिल्ली के विकास से जुड़े नहीं हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story