अन्य

किसानों का प्रदर्शन उचित नहीं, इजाजत लेना जरूरी : अनिल विज

jantaserishta.com
7 Dec 2024 8:20 AM IST
किसानों का प्रदर्शन उचित नहीं, इजाजत लेना जरूरी : अनिल विज
x
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को किसानों के दिल्ली कूच पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वह इस तरह से आक्रामक न हों, क्योंकि उनका मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है, किसी भी प्रकार के कार्यक्रम या प्रदर्शन की अनुमति लेना जरूरी है।
अनिल विज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली में जाकर बैठने की इजाजत नहीं है। कोई भी कार्यक्रम करना होता है तो इसके लिए इजाजत लेनी होती है। अगर हम अपने ही शहर में कोई धरना प्रदर्शन करते हैं तो हमें भी इजाजत लेनी पड़ती है। किसान नेताओं को चाहिए था कि वह इजाजत लेकर प्रदर्शन करने की योजना बनाएं, तभी उनकी बात पर विचार किया जा सकता था।
उन्होंने कहा कि किसानों के पास जब तक प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है, तब तक उन्हें कैसे जाने दिया जा सकता है?
उन्होंने आगे कहा कि किसान नेताओं की मांगों पर बातचीत हो रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो भी आदेश आएगा, उस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की सरकार को किसानों से बातचीत करनी चाहिए। जहां किसान धरने पर बैठे हैं, वहां की राज्य सरकार को उनसे बात करनी चाहिए। पंजाब सरकार को इस मुद्दे पर आगे आकर किसान नेताओं से बातचीत करनी चाहिए।
बता दें कि पंजाब-हरियाणा (शंभू) बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से 8 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे किसान अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story