अन्य
फतेहाबाद पहुंचे किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी
jantaserishta.com
10 Aug 2024 8:26 AM IST

x
फतेहाबाद: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसान, दुकानदार और कमेरे वर्ग की आवाज उठाने के लिए उनके द्वारा संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया गया है।”
उन्होंने कहा, “उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर उनके द्वारा किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन किया जा सकता है। कई सीटों पर उनके द्वारा उम्मीदवार उतारे जाएंगे ,ताकि लोगों की आवाज को उठाया जा सके।”
गुरनाम सिंह चढूनी ने पिछले दिनों खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर भी सरकार को चेतावनी दी और कहा कि फतेहाबाद में खराब हुई फसलों का मुआवजा सरकार जल्द जारी करें, नहीं तो उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





