अन्य
ग्रामीण विकास मंत्रालय के नाम पर फर्जी भर्ती, मंत्रालय ने किया सतर्क
jantaserishta.com
18 Feb 2025 8:47 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक मंत्रालय के नाम पर भर्तियां (नौकरियां) निकालने संबंधी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन' (एनआरडीआरएम) नामक एक संगठन ने केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में नौकरी के विज्ञापन जारी कर दिए। केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष मामला आने पर स्वयं मंत्रालय ने इसे धोखाधड़ी बताया है। इसके साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का कहना है कि वे आम जनता का ध्यान इस संगठन द्वारा दिए गए धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। यह संगठन धोखे से कथित तौर पर मंत्रालय के नाम पर भर्ती कर रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक, 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन' (एनआरडीआरएम) का दावा है कि उसका कार्यालय नई दिल्ली-110001 स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर है।
नई दिल्ली स्थित राजेंद्र प्रसाद रोड पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भी यहीं पर है। इस संगठन ने अपनी वेबसाइट का पता भी आवेदनकर्ताओं के लिए जारी किया है।
इस फर्जी संगठन ने दावा किया है कि वह ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में काम करता है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि भर्ती का विज्ञापन देने वाला यह संगठन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत काम नहीं करता है।
मंत्रालय का कहना है, "आम जनता को चेतावनी दी जाती है कि 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन-एनआरडीआरएम' द्वारा की गई कोई भी भर्ती गतिविधि, जो कथित रूप से इस मंत्रालय या इसके अधिकारियों के नाम पर की जाती है, उसे धोखाधड़ी माना जा सकता है और उसका कोई समर्थन नहीं है।"
ग्रामीण विकास मंत्रालय का यह भी कहना है, "वह अपनी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लेता है या आवेदकों के बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगता है। साथ ही इस विभाग में भर्ती की जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी rural.gov.in पर उपयुक्त रूप से पोस्ट की जाती है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





