अन्य

मैथिली भाषा में संविधान के विमोचन पर जताई खुशी

jantaserishta.com
27 Nov 2024 8:03 AM IST
मैथिली भाषा में संविधान के विमोचन पर जताई खुशी
x
मधुबनी: संव‍िधान द‍िवस के मौके पर मंगलवार को भारतीय संव‍िधान का संस्‍कृत व मैथ‍िली भाषा में व‍िमोचन क‍िया गया। सरकार के इस कदम पर लोगों ने खुशी जताई और कहा क‍ि इससे इन दोनों भाषाओं का व‍िकास होगा और इन भाषाओं को बोलने व समझने वाले लोग संव‍िधान का अध्‍ययन कर उसे आत्‍मसात कर पाएंगे।
गौरतलब है क‍ि संव‍िधान द‍िवस 26 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्‍ट्रपत‍ि जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय संविधान का संस्‍कृत व मैथिली भाषा में विमोचन किया। संविधान का मैथिली भाषा में विमोचन करने के पर मिथिलांचलवासी काफी प्रफुल्लित एवं गौरवान्‍व‍ित महसूस कर रहे हैं।
उन्‍होंने कहा क‍ि मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शाम‍िल करने के बाद आज भारत की राष्ट्रपति द्वारा इसका मैथिली भाषा में विमोचन किया गया, यह हमारे ल‍िए बहुत गर्व व खुशी की बात है। मधुबनी के प्रोफेसर डाॅ. आशुतोष सिन्हा व प्रोफेसर डा. कनकाब मिश्रा ने कहा क‍ि सरकार के इस पहल से क्षेत्रीयता को बढ़ावा म‍िलेगा। अब मैथ‍िली बोलने व समझने वाले लोग संव‍िधान का अध्‍ययन कर सकेंगे और इसे समझ सकेंगे। इससे उनकी संव‍िधान की समझ बढ़ेगी। वे देश की प्रगत‍ि में और अध‍िक प्रभावी ढ़ग से भूम‍िका अदा कर सकेंगे। सरकार का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। मैथ‍िली भाषा के लोग इसके ल‍िए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हैं। इससे सरकार की क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की मंशा का पता चलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story