अन्य
अफगानिस्तान में बैंक के बाहर विस्फोट, 25 की मौत, 30 घायल
jantaserishta.com
12 Feb 2025 8:34 AM IST

x
काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदुज में काबुल बैंक की शाखा के बाहर मंगलवार सुबह हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं। अफगान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
अमु टीवी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों में से अधिकांश तालिबान के सदस्य थे।
सूत्रों ने पुष्टि की कि मारे गए लोगों में कुंदुज के 'पुलिस जिले 4' के तालिबान सुरक्षा कमांडर जकारिया भी शामिल हैं।
तालिबान पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह शहर में काबुल बैंक की शाखा के बाहर हुआ विस्फोट एक आत्मघाती बम विस्फोट था, जिसमें नागरिकों और तालिबान सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे हुआ। मृतकों के शवों को तालिबान के 217 ओमारी कोर क्लिनिक में ले जाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला तालिबान की तरफ से अपने सैन्य और सुरक्षा कर्मियों को वेतन लेने के लिए बैंकों से दूर रहने और इसके बजाय निर्दिष्ट स्थानों का इस्तेमाल करने का आदेश देने के हफ्तों बाद हुआ है।
किसी भी समूह ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





