अन्य

मथुरा में रिफाइनरी में धमाका, 10 लोग घायल

jantaserishta.com
13 Nov 2024 8:16 AM IST
मथुरा में रिफाइनरी में धमाका, 10 लोग घायल
x
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद आग लगने से करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे शटडाउन फाइनल के बाद प्लांट शुरू करने के दौरान यह हादसा हुआ। एबीयू प्लांट में फर्नेस फटने से धमाके के साथ आग लग गई। आग में झुलसने करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक महीने से अधिक समय के शटडाउन के बाद प्लांट शुरू होते ही रिफाइनरी प्लांट में बड़ा ब्लास्ट हो गया। सब कुछ फाइनल होने के बाद इसे फिर से चालू किया गया था।
संभावना है कि इसमें लीकेज रह गया हो सकता है। फर्नेस फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद प्लांट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story