अन्य

बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

jantaserishta.com
10 Jun 2024 12:48 PM IST
बंगाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में रविवार रात पटाखे बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट हो गया। वहां एक घर के भीतर अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था।
गनीमत यह रही कि विस्फोट के समय घर में कोई नहीं था, और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। धमाका इतना भयानक था कि घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। आसपास के घरों में भी दरारें आ गईं।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने सोमवार सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलाघट इलाके में पटाखों की कई अवैध फैक्टरियां चल रही हैं। पुलिस को सब पता है, इसके बावजूद वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं, जिले के पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अवैध पटाखा फैक्टरियों के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी की जाती है। इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी गई है। पिछले साल मई में जिले के खादीकुल में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। उसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मई 2023 के विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे जिले में थोड़ी-बहुत कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद पुलिस फिर सुस्त पड़ गई और अवैध पटाखा फैक्टरियां दोबारा शुरू हो गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story