अन्य

एग्जिट पोल की खुल चुकी है पोल, मैं पक्का जीतूंगा : अनिल विज

jantaserishta.com
6 Oct 2024 8:19 AM IST
एग्जिट पोल की खुल चुकी है पोल, मैं पक्का जीतूंगा : अनिल विज
x
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने शनिवार को कहा कि एग्जिट पोल की पोल खुल चुकी है। उन्होंने दावा किया है कि वो अंबाला कैंट के चुनावी मैदान में जीत का परचम लहराने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक मतदान का पूरा आंकड़ा नहीं आया है। चुनाव आयोग रात 11 बजे के बाद अंतिम आंकड़े जारी करेगा। ऐसे में मुझे लगता है कि इससे पहले कुछ कहना उचित नहीं रहेगा। आयोग द्वारा बिना आंकड़े जारी किए कैसे एग्जिट पोल आ सकते हैं ।”
उन्होंने कहा, “मुझे अंबाला कैंट का पता है। मैं भारी मतों से जीत का परचम लहराने जा रहा हूं। इसके अलावा, हरियाणा में भाजपा तीसरी बार जीत के साथ हैट्रिक लगाने जा रही है।”
उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल को लेकर कई लोग दावे कर रहे हैं, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कई बार एग्जिट की पोल की पोल खुल चुकी है। ऐसे में मुझे इस पर विश्वास नहीं रह गया है। अंबाला कैंट में लोगों के बीच में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं भारी मतों से यहां से जीतूंगा।”
उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी विज ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद आतंकवाद पर कुठाराघात लगा है। आतंकवाद में 80 फीसद की कमी आई है। वहां पर जी -20 का आयोजन हुआ है। वहां पर अब सभी के अधिकार बहाल हो गए। पहले अनुच्छेद 370 की वजह से लोगों को अधिकार नहीं मिल पाता था। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को नर्क बना दिया था, लेकिन पीएम मोदी ने इसे स्वर्ग बना दिया है। लोगों में अब खुशी का माहौल है। पीएम मोदी के कामों से बेहद खुश हैं। बीजेपी ने हमेशा से ही घाटी के लोगों के हितों का विशेष ख्याल रखा है और आगे भी रखेगी।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story