अन्य
मेडागास्कर के राष्ट्रपति राजोएलिना से विशेष साक्षात्कार
jantaserishta.com
13 Oct 2024 8:43 AM IST

x
बीजिंग: हाल ही में मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्रे निरिना राजोएलिना ने चीन की यात्रा की। यह राष्ट्रपति बनने के बाद राजोएलिना की पहली चीन यात्रा है। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप की संवाददाता जो यून ने उनके साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।
चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन की चर्चा में राजोएलिना ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी हुई कि मेडागास्कर की ओर से मैंने इसमें भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन ने न सिर्फ चीन और अफ्रीका के भविष्य के लिये एक महान खाका तैयार किया, बल्कि इसने मेडागास्कर और चीन के बीच सहयोग की संभावना पर भी फोसक किया। इस दौरान मैंने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मेडागास्कर के परिवर्तन और विकास की चर्चा भी की।"
राजोएलिना ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक महान देश के नेता हैं। वह चीन का नेतृत्व करके सुधार और खुलेपन की दिशा में आगे बढ़ाने के एक महान नेता हैं। चीन की यात्रा में मैंने कई स्वचालित फैक्ट्री का दौरा किया। चीन की तकनीकी प्रगति से मैं बहुत प्रभावित हुआ। मुझे विश्वास है कि चीनी ज्ञान और तकनीक के माध्यम से हम मेडागास्कर के विकास की प्रक्रिया को भी गति दे सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर 1972 को चीन और मेडागास्कर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की गयी। मेडागास्कर सबसे पहले चीन के साथ “बेल्ट एंड रोड” सहनिर्माण के सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वाले अफ्रीकी देशों में से एक है। साथ ही वह चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की स्थापना करने के प्रेरकों में से एक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





