अन्य
बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए सभी को साथ आना होगा : समिक भट्टाचार्य
jantaserishta.com
29 Dec 2024 8:30 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। उनमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रहे थे और भारत में रहने में उनकी मदद कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से आधार, पैन, पासपोर्ट जैसे भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं।
इस बारे में जब भाजपा के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ हमारी 2,200 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा में कोई भी एजेंसी, कोई भी बल पूरी तरह से घुसपैठ को रोकने की क्षमता नहीं रखता। अगर बीएसएफ, एसएसबी, पुलिस मिलकर काम करें और इस पर राजनीतिक सहमति बने, साथ ही लोगों में जागरूकता आए, तभी घुसपैठ को रोका जा सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से पश्चिम बंगाल पूरे देश में एकमात्र राज्य है जहां रोहिंग्या का स्वागत किया जाता है, यहां वह अतिथि हैं। यह खुलेआम घुसपैठ को आमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "तृणमूल का एक नेता कहता है कि किसी भी बांग्लादेशी का नाम बाहर नहीं रहना चाहिए, सभी का नाम वोटर लिस्ट में डाल देना चाहिए। बॉर्डर के पार के आतंकवादी और यहां के मंत्री एक तरह की भाषा बोल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शरीयत लागू करना चाहते हैं। तृणमूल का एक नेता कहता है कि यहां हिन्दू 30 फीसद है, इसे तो जब चाहे काटकर भागीरथी में बहा सकते हैं।"
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदेशखाली दौर पर उन्होंने कहा कि संदेशखाली में वहां की महिलाओं ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया था। वे भाजपा की कार्यकर्ता नहीं थीं। जिस वक्त लोगों की जमीन छीनी जा रही थी, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा था, तब मुख्यमंत्री संदेशखाली नहीं गईं। चुनाव में तृणमूल जीती, लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ संदेशखाली की जनता ने मतदान किया। अब ममता बनर्जी संदेशखाली जा रही हैं और वहां जाकर भाजपा के खिलाफ ही बोलेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





