अन्य

कानून की नजर में सब बराबर: मदन राठौड़

jantaserishta.com
6 Oct 2024 8:34 AM IST
कानून की नजर में सब बराबर: मदन राठौड़
x
जयपुर: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को कहा कि पुलिस अपना काम करेगी। कानून के नजर में सब बराबर है। मदन राठौर हाल ही में पुलिस द्वारा विभिन्न लोगों के काटे गए जुर्माने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, “ मैं उन सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने समान व्यवहार करते हुए सभी का जुर्माना काटा।” उन्होंने कहा क‍ि पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के दौरान यह परवाह नहीं कि कौन किसका बेटा है। पुलिस का रवैया राज्य के प्रत्येक लोगों के साथ समान रहे, हमारी यही कोशिश है और हम अपनी इसी कोशिश को जमीन पर उतारने की दिशा में जुटे हुए हैं।
बीजेपी नेता ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम पांच तारीख को निर्धारित था, लेकिन अधिक व्यस्तता की वजह से वो नहीं आ पाए, लेकिन अब फैसला लिया गया है कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो अपनी भावी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के बीच प्रस्तुत करेंगे।”
इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि जेपी नड्डा किन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा, क्योंकि यह उन पर निर्भर करता है कि वो किन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं कि वो पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संबंध में अपनी बात रखेंगे।
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “कांग्रेस को दलितों से कोई लेना देना नहीं है। इस पार्टी को दलितों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। यह पार्टी दलित विरोधी बन चुकी है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि दलित नेता उभरें। ”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story