अन्य
हाथरस घटना के हर पहलू की होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई: संजय निषाद
jantaserishta.com
9 July 2024 9:02 AM IST

x
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में योगी सरकार के मंत्री पहुंचकर अक्सर सरकारी कामकाज का जायजा लेने पहुंचते रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद सोमवार को इटावा पहुंचे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि सरकार की तरफ से मछली पालन को लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलती हैं, उन कमियों को दूर करने के आदेश भी दिए जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का मैं धन्यवाद करता हूं, खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का, जिन्होंने मत्स्य विभाग को अलग बनाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मछली पालने वाले लोगों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत उनको मछली पालन करने पर सब्सिडी भी दी जा रही है। हम लोगों का यही मकसद है कि सभी को रोजगार मिले। हम लोग उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
हाथरस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि हर पहलू से मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। जांच में अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





