अन्य
यूरोपीय संघ ने जब्त रूसी संपत्ति से आए 1.5 बिलियन यूरो यूक्रेन को दिए
jantaserishta.com
27 July 2024 7:58 AM IST

x
ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने घोषणा की है कि उसने यूक्रेन की सहायता के लिए 1.5 बिलियन यूरो (1.62 बिलियन डॉलर) ट्रांसफर किये हैं। ये पैसे रूस की जब्त की गई संपत्ति से आए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि यूरोपीय संघ ने मई में कानून बनाया था जिसके तहत धन का यह डायवर्जन संभव हो पाया। इससे यूक्रेन को इसका उपयोग करने की अनुमति मिल गई।
शुक्रवार को एक बयान में, यूरोपीय संघ ने कहा कि यह रूसी संपत्तियों से प्राप्त पहला भुगतान है। यह धन यूरोपीय पीस फैसिलिटी के माध्यम से यूक्रेन को आवंटित किया जाएगा। यूरोपीय पीस फैसिलिटी से आवंटित 1.4 बिलियन यूरो का उपयोग सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए किया जाएगा, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली और गोला-बारूद शामिल हैं। यह बात यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने कही।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, "रूस के पैसे का इससे बेहतर और कोई उपयोग नहीं हो सकता कि यूक्रेन और पूरे यूरोप को सुरक्षित स्थान बनाया जाए।"
क्रेमलिन ने यूरोपीय संघ के इस निर्णय की निंदा की है और इसे कानूनी तौर पर गलत बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने चेतावनी देते हुए कहा, "रूस निश्चित रूप से यूरोपीय संघ द्वारा लागू किए जा रहे ऐसे अवैध निर्णय के जवाब में सोच-समझ कर कार्रवाई करेगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





