अन्य

साकिब को वीजा मिलने में देरी से भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की तैयारी प्रभावित

jantaserishta.com
15 Jan 2025 8:31 AM IST
साकिब को वीजा मिलने में देरी से भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की तैयारी प्रभावित
x
नई दिल्ली: वीज़ा मिलने में देरी के चलते इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ साक़िब महमूद भारत दौरे के लिए अबू धाबी में आयोजित अभ्यास शिविर का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि शुक्रवार को टीम की कोलकाता रवानगी से पहले इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। बुधवार को कोलकाता में इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टी20 खेला जाना है।
पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए वीज़ा में देरी कोई नई बात नहीं है, पिछले वर्ष ही वीज़ा मिलने में देरी के चलते इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर हैदराबाद में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। ईसीबी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, हालांकि बोर्ड को उम्मीद है कि टीम के उड़ान भरने से पहले महमूद को वीज़ा मिल जाएगा। तेज़ गेंदबाज़ी सलाहकार जेम्स एंडरसन की देखरेख में भारत दौरे से पहले महमूद को जोफ़्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन और मार्क वुड वाले समूह से अबू धाबी में आयोजित होने वाले तेज़ गेंदबाज़ी शिविर से जुड़ना था।
27 वर्षीय महमूद ने इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों में कुल 29 मुक़ाबले खेले हैं। लेकिन 2022 में टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार दो पीठ की चोट के चलते उनके करियर की प्रगति में रूकावट पैदा हुई। हालांकि हंड्रेड 2024 के फ़ाइनल में उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और नवंबर 2024 में वह कैरिबियाई धरती पर टी20 सीरीज़ में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ भी चुने गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story