अन्य

एनाडू मीडिया समूह के संस्थापक रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन

jantaserishta.com
8 Jun 2024 9:18 AM IST
एनाडू मीडिया समूह के संस्थापक रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन
x
हैदराबाद: पद्म विभूषण से सम्मानित एनाडू मीडिया समूह के चेयरमैन और रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।"
रामोजी राव के नेतृत्व में एनाडू मीडिया समूह ने तेलुगु फिल्म और मीडिया जगत में अपनी खास पहचान बनाई। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में चयनित मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
तेलुगु फिल्म जगत और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने रामोजी राव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story