अन्य

लोकतंत्र के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहा चुनाव आयोग : प्रवीण खंडेलवाल

jantaserishta.com
20 Jan 2025 8:17 AM IST
लोकतंत्र के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहा चुनाव आयोग : प्रवीण खंडेलवाल
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए यह स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के योगदान से देश में लोकतंत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि यह संस्था जब से बनी है, तब से लेकर आज तक लोकतंत्र के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहा है।
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि चुनाव आयोग का योगदान निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में रेखांकित किया है। लोकतंत्र के लिए मतदाता की मजबूती अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों का वोट देना एक अधिकार है और इसे एक जिम्मेदारी के रूप में भी लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को 'नेशनल वोटर डे' के अवसर पर वोटिंग के महत्व को अपने 'मन की बात' में बताया है। खंडेलवाल ने विश्वास जताया कि पूरे देश में 25 जनवरी को इस दिन का उत्साहपूर्वक पालन किया जाएगा।
कर्नाटक सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए खंडेलवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद से राज्य में लगातार लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह वही लोग हैं जो पहले दाम कम करने की बात करते थे। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों में जो हो रहा है, वह बिल्कुल साफ है। ये सरकारें जनता के हित में नहीं बल्कि उनके खिलाफ काम कर रही हैं।
अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में हुए हमले को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने जिस प्रकार से आरोपी को पकड़ा है, वह सराहनीय है। एक अन्य आरोपी भी पकड़ लिया गया है और लगातार पूछताछ जारी है। जो लोग इस अपराध में शामिल हैं, उन्हें कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story