अन्य

निर्वाचन आयोग आज कर सकता है हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा

jantaserishta.com
16 Aug 2024 12:24 PM IST
निर्वाचन आयोग आज कर सकता है हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा
x
चंडीगढ़: भारतीय चुनाव आयोग शुक्रवार को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावो की घोषणा कर सकता है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, चुनाव आयोग दोपहर के समय चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा का पूरा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है। राज्य में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच हो सकता है। हालांकि, आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस महीने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। अगले कुछ दिनों में अधिकारी महाराष्ट्र का दौरा भी कर सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने दो अन्य चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और एस.एस. संधू के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा चुनावों की तैयारी की व्यापक समीक्षा की थी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त होने वाला है।
आयोग की दो दिन की समीक्षा यात्रा के दौरान, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआई (एम) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल और जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी। चुनाव आयुक्त से मुलाकात के दौरान राजनीतिक पार्टियों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का आयोजन, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती का मुद्दा उठाया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, राज्य में 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में 4.52 लाख पहली बार अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 2.55 लाख 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 10,000 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक उम्र के हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story