अन्य

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने की आशा छोड़ दी है : क्लाइड क्रैस्टो

jantaserishta.com
28 Nov 2024 8:10 AM IST
एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने की आशा छोड़ दी है : क्लाइड क्रैस्टो
x
मुंबई: शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पद के बारे में निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री के चयन के बारे में भाजपा जो भी फैसला करेगी, उन्हें मंजूर होगा।
क्लाइड क्रैस्टो ने आईएएनएस से कहा कि एकनाथ शिंदे की बातों से लग रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की आशा छोड़ दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने कहा था कि उनके नेतृत्व में काम करेंगे। चुनाव में भाजपा को अधिक सीटें मिली हैं। अब एकनाथ शिंदे को साइड किया जा रहा है। भाजपा की यह राजनीति गलत है। इस तरह इस्तेमाल कर फेंकना गलत है। भाजपा को जब जरूरत थी, तब इस्तेमाल किया। अब चुनाव जीते हैं तो एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाते।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है कि बैलेट पेपर पर चुनाव होना चाहिए। महाराष्ट्र में कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी शुरू करने जा रही है। इस पर क्लाइड क्रैस्टो ने कहा है कि सवाल उठ रहा है तो चुनाव आयोग को बता देना चाहिए कि हकीकत क्या है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लगातार ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रही है। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम को खत्म कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बैलेट पेपर को लेकर अभियान भी चलाएंगे। हालांकि, ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को खारिज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story