अन्य

कैथल के दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का होगा दहन

jantaserishta.com
12 Oct 2024 11:44 AM IST
कैथल के दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का होगा दहन
x
कैथल: हरियाणा के कैथल स्थित चंदना गेट दशहरा मैदान में भी विजय दशमी पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे।
दहन स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के इंतजाम भी कर लिए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ठीक शाम छह बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
यहां की रामलाली कमेटी के सदस्य अभिषेक ने बताया कि विजय दशमी पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम छह बजे रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इससे पहले श्री राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। झांकियां भी निकाली जाएंगी। हर साल की तरह इस साल भी सुंदर और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
शहर के अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। छह साल से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जन सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा गया है। व्यवस्था चाक चौबंद है। मेला आ रहे लोगों के लिए पीने के पानी का प्रबंध पुलिस की ओर से भी किया गया है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई गेट बनाए गए हैं। शाम 6 बजे तक कार्यक्रम शुरू होगा और करीब 6.30 बजे कार्यक्रम संपन्न कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पिछले दो वर्षों में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा विजय दशमी के पर्व से पहले पुतलों में आग लगाने का प्रयास किया गया था। इस लिए प्रशासन सजग है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story