अन्य
हरियाणा के लिए 'आप' की पांच गारंटी पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का पलटवार
jantaserishta.com
21 July 2024 8:42 AM IST

x
करनाल: हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति की कान्फ्रेंस एंव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी पांच गारंटियों पर पलटवार किया।
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि सुनीता केजरीवाल ने पंचकुला से विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है, तो शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि ये कौन हैं। मैं नहीं जानती। मेरी जानकारी में ऐसा कोई नाम नहीं है। सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे का संस्कार इनको कारागार जाने से रोक नहीं पाए। ये कौन सा मॉडल देंगे, एक कहावत है, पहले मै गुड़ खाना छोडूंगी, तभी किसी से बोलूंगी, पहले अपने आपको सेट कर लें, फिर संस्कारों की बात करें।
ईडी की ओर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार का आदेश तो है नहीं। कोर्ट सरकार से भी ऊपर है, मैं कोर्ट के आदेशों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। दीपेंद्र हुड्डा की 'हरियाणा मांगे हिसाब' यात्रा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा मैं एक बात जानती हूं, हरियाणा की धरती पर गीता गाई गई, गीता भी पुत्र मोह में रची गई, पुत्र मोह जब कृष्ण के समय कामयाब नहीं हुआ, तो अब भी नहीं होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





