अन्य

जनता से रिश्ता के राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना ने ख्वाजा ग़रीब नवाज़ सरकार मोइनुद्दीन चिश्ती रअ के दरगाह में फूल चादर पेश की

Nil dhankar
24 Dec 2025 1:22 PM IST
जनता से रिश्ता के राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना ने ख्वाजा ग़रीब नवाज़ सरकार मोइनुद्दीन चिश्ती रअ के दरगाह में फूल चादर पेश की
x

रायपुर। जनता से रिश्ता के राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना ने ख्वाजा ग़रीब नवाज़ सरकार मोइनुद्दीन चिश्ती रअ के दरगाह में फूल चादर पेश की। उन्हें खादिम जनाब हाजी सैयद अमजद हुसैन चिश्ती और सैयद अजमत हुसैन चिश्ती ने जियारत कराई।

उन्होंने सभी साथियों के लिए दुआ कर अच्छे सेहत और खुशहाली सहित उनके दिल की हर मुराद पूरी होने की कामना की। ज्ञात हो कि 22 दिसम्बर से अजमेर शरीफ का सालाना उर्सपाक शुरू हुआ था। 27 दिसंबर को छठी शरीफ की फातेहा होने के बाद उर्स का समापन हुआ।

गौरतलब है कि ख्वाजा ग़रीब नवाज़ सरकार के 814 वें सालाना उर्सपाक के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, RSS के इंद्रेश जी, कांग्रेसाध्यक्ष खरगे सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, फिल्म एक्टर्स, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित कई बड़ी हस्तियों ने भी अपनी चादर और फूल भिजवा कर अमन चैन सुख समृद्धि की कामना की।



Next Story
null