अन्य
एड शीरन ने बेंगलुरु पुलिस हस्तक्षेप मामले में दिया स्पष्टीकरण
jantaserishta.com
10 Feb 2025 8:10 AM IST

x
मुंबई: वैश्विक पॉप सनसनी एड शीरन को हाल ही में बेंगलुरु पुलिस के साथ उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब पुलिस ने उनके अचानक आयोजित किए गए स्ट्रीट परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने दावा किया कि उन्हें प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति नहीं मिलने के कारण हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस घटना पर अब एड शीरन ने टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुमति थी।
इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में उन्होंने लिखा, "हमें परफॉर्म करने की अनुमति थी, इसलिए हम उसी जगह पर परफॉर्म कर रहे थे-यह पहले से ही प्लान किया गया था। हम यूं ही अचानक वहां नहीं पहुंच गए। हालांकि सब ठीक है। आज रात शो में मिलते हैं।"
एड शीरन चर्च स्ट्रीट पर एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचे, जहां पर परफॉर्म करने के लिए दो माइक्रोफोन और एक गिटार रखा गया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के अनुसार, जैसे ही गायक ने अपने लोकप्रिय ट्रैक 'शेप ऑफ यू' का अनप्लग्ड वर्शन परफॉर्म करना शुरू किया, एक पुलिस अधिकारी आया और उसने स्पीकर को डिस्कनेक्ट कर दिया, जिससे उसका परफॉर्म करना बंद हो गया।
रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को गायक के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव की शिकायत भी मिली थी।
वीडियो को ऑनलाइन काफी पसंद किया गया। एक रेडिट उपयोगकर्ता ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "हाहाहा। 'केवल भारत में' उन पलों में से एक।" दूसरे ने साझा किया, "यह बहुत शर्मनाक है।"
जहां कुछ लोगों ने गायक को रोकने के लिए पुलिस की आलोचना की, वहीं अन्य ने तर्क दिया कि वह बस अपना काम कर रहे थे।
एड शीरन 9 फरवरी को बेंगलुरु के नाईस ग्राउंड्स में एक कॉन्सर्ट करेंगे। यह पहली बार है जब एड शीरन बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे हैं।
बेंगलुरु के बाद, शीरन 12 फरवरी को शिलांग के जेएन स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। उनका अंतिम पड़ाव 15 फरवरी को गुरुग्राम के लीजर वैली ग्राउंड्स में होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





