अन्य

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कोयला कारोबारी की 62 संपत्तियां जब्त की

jantaserishta.com
2 July 2024 10:44 AM IST
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कोयला कारोबारी की 62 संपत्तियां जब्त की
x
रांची: ईडी ने कोयला लिंकेज घोटाले के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हजारीबाग निवासी कारोबारी इजहार अंसारी की 62 संपत्तियों को अस्थाई तौर पर जब्त किया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई सोमवार को की है। इजहार अंसारी को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है।
जांच में खुलासा हुआ है कि उसने सब्सिडी दर पर आवंटित लिंकेज का 86 हजार 568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ऊंची कीमत पर बेचा था। अवैध तरीके से बेचे गए कोयले का बाजार मूल्य 71 करोड़ आंका गया है। जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है, उनकी कीमत 9.67 करोड़ रुपये है।
सरकार की पॉलिसी के अनुसार कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता है। जांच में पता चला कि इजहार ने 13 ऐसी एमएसएमई फर्मों के लिए रियायती कोयले का आवंटन हासिल कर खुले बाजार में बेच दिया और इससे बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की।
यह घोटाला तब पकड़ में आया था, जब एक ट्रक कोयला पकड़े जाने के बाद ड्राइवर सैय्यद सलमानी के खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू हुई। सैय्यद सलमानी से पूछताछ से पता चला कि वह इजहार अंसारी के लिए काम करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story