अन्य
पहले बिहार में 'जंगलराज' था, अब 'एफआईआर' राज है: आरसीपी सिंह
jantaserishta.com
10 March 2025 8:15 AM IST

x
भागलपुर: आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहलगांव विधानसभा इलाके के गोराडीह इलाके में कहा कि पहले बिहार में 'जंगलराज' था और अब 'एफआईआर' राज है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार का 2025-2026 का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये पहुंच तो गया, लेकिन बढ़ती आबादी के साथ विकास का जो पैमाना बिहार में दिखना चाहिए, वह मौजूदा नीतीश सरकार में नहीं दिख रहा है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का भय होना चाहिए। एफआईआर उसी स्थिति में होनी चाहिए जब कोई बहुत बड़ा गंभीर अपराध हुआ हो। बिहार में फिलहाल सरकारी कर्मचारी, मुखिया हैं, उनके काम से शर्मिंदगी होती है, एफआईआर करा दी जाती है। लोकतंत्र कानून का शासन होता है, खौफ का नहीं। ये एफआईआर कर लोगों को डराते हैं।
उन्होंने दावा किया कि जितनी इस तरह की एफआईआर होती हैं, उसकी समीक्षा कर लीजिए, ऐसी एफआईआर की जांच पूरी नहीं होती। उस समय आरोपी जेल चला जाता है, उसके बाद काम खत्म।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय जो सरकार बताती है, वह 60 हजार रुपये है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है, तो बिहार में भी तो प्रति व्यक्ति आय बढ़नी चाहिए।
उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यह 2005 में भी मुख्यमंत्री थे, आज उनका शरीर ही उनके नियंत्रण में नहीं है, तो शासन और प्रशासन पर क्या नियंत्रण रहेगा? हमने तो उनके साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए कोई पार्टी अछूती नहीं है। किसी भी पार्टी से समझौता हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





