अन्य

कांग्रेस कार्यकाल में राजस्थान में युवाओं के भविष्य के साथ होता था खिलवाड़ : गजेंद्र सिंह शेखावत

jantaserishta.com
6 Oct 2024 8:20 AM IST
कांग्रेस कार्यकाल में राजस्थान में युवाओं के भविष्य के साथ होता था खिलवाड़ : गजेंद्र सिंह शेखावत
x
जोधपुर: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे। यहां पर इन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और राजस्थान कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिपक्षी पार्टी के अध्यक्ष होने के कारण गोविंद सिंह डोटासरा की नैतिक जिम्मेदारी और धर्म है कि कुछ भी वक्तव्य देने से पहले कांग्रेस काल में राजस्थान में किस तरीके से हालात थे, उसको याद करें। गोविंद सिंह डोटासरा को पिछले पांच साल में राजस्थान में किस तरीके के हालात थे, उसको ध्यान में रखते हुए पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए। उस समय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते थे। उनके सरकार के नेताओं के दबाव में पेपर लीक होते थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुए हैं, जब उनके जांच की आंच उनके नेताओं पर पड़ेगी, तो उनके बयान और सुर बदल जाएंगे। दरअसल, राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में है। यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस कई मुद्दों पर भाजपा को घेर रही है, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है।
चुनावी राज्य हरियाणा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अनुभव किया कि हरियाणा की जनता एक बार फिर प्रदेश की प्रगति के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए काफी उत्सुक है।
उन्होने कहा कि वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान हुआ। पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश में चमत्कार करते हुए भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
बता दें कि भाजपा शासित चुनावी राज्य हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में शनिवार को मतदान संपन्न हुए। इन सभी के नतीजे आठ अक्टूबर को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story